भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जरूरी नहीं.../अवनीश सिंह चौहान

Kavita Kosh से
Abnish (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:23, 20 मार्च 2015 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जरूरी नहीं

जरूरी नहीं
जो पढ़ा है तुमने
पढ़ा सकोगे

जिनके घर

जिनके घर
बने हुए शीशे के
लगाते पर्दे

घर-घर में
फैला रहे हैं डर
टीवी-चैनल

एक कहानी

तेरी-मेरी है
बस एक कहानी
राजा न रानी

भोग

प्रभु के लिए
छप्पन भोग बने
खाये पुजारी

समय नहीं

बड़े दिनों से
मन है मिलने का
समय नहीं

उल्लू के पठ्ठे

उल्लू के पठ्ठे
उल्लू नहीं होंगे तो
भला क्या होंगे

सफर

कहने को तो
सफर है सुहाना
थकते जाना

कितने कवि

कितने कवि
कविता लिखने से
हुए पागल

पड़ी लकड़ी

पड़ी लकड़ी
जब भी है उठायी
आफ़त आयी

आदेश

आदेश हुआ
महिला हो मुखिया
कागज़ पर