Last modified on 26 अगस्त 2009, at 19:42

जलवा दिखलाए जो वो खुद अपनी खुद-आराई का / अज़ीज़ लखनवी

Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:42, 26 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज़ीज़ लखनवी }} {{KKCatGhazal}} <poem> जलवा दिखलाए जो वो खुद अप...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जलवा दिखलाए जो वो खुद अपनी खुद-आराई का
नूर जल जाये अभी चश्म-ए-तमाशाई का

रंग हर फूल में है हुस्न-ए-खुद आराई का
चमन-ए-दहर है महज़र तेरी यकताई का

अपने मरकज़ की तरफ माएल-ए-परवाज़ था हुस्न
भूलता ही नहीं आलम तेरी अंगडाई का

देख कर नज़्म-ए-दो-आलम हमें कहना ही पड़ा
यह सलीका है किसे अंजुमन आराई का

गुल जो गुलज़ार में हैं गोश-बर-आवाज़ "अजीज़"
मुझसे बुलबुल ने लिया तर्ज़ यह शैवाई का