भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जल्दी करो / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
198.190.230.62 (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 00:34, 29 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= अंतराल / महेन्द्र भटनागर }} <poem> ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


जल्दी करो, जल्दी करो !

तूफ़ान सिर पर आ गया
भीषण प्रलय-तम छा गया,
मृत ध्वंस का अभिनय हुआ,
पथ से विपथ सब हो गया,
दृढ़ ओट की चिन्ता अरे
जल्दी करो, जल्दी करो !

नभ-स्पर्श करने उठ रहीं
लहरें प्रखर बस में नहीं,
यह नाव डगमग हो रही
पतवार दे धोखा गयी
बस, पास का तट देख लो
जल्दी करो, जल्दी करो !

ज्वालामुखी है फट रहा,
भूकम्प से थल कट रहा,
जल-मग्न जनपद हो रहे,
जी तोड़ भगती बस्तियाँ,
नव शक्ति का संचय अथक
जल्दी करो, जल्दी करो !
1944