Last modified on 16 मार्च 2015, at 14:53

जल जहाँ है / रमेश रंजक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:53, 16 मार्च 2015 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

            जल जहाँ है !
वहाँ सूखापन कहाँ है ?

ज़िन्दगी ज़िन्दादिली जल बिन नहीं है
यह हक़ीक़त कुछ क़िताबों ने कही है
        आदमियत इम्तहाँ-दर-इम्तहाँ है
                 वहाँ रूखापन कहाँ है ?

इम्तहाँ से ज़िन्दगी उजली बनी है
वह हमेशा कुनकुनी है, बहुगुणी है
बहुगुणी ज़िन्दादिली ही राज़दाँ है
              वहाँ भूखापन कहाँ है ?