भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जहर मोदी मीडिया नै किसानां के खिलाफ फैलाया हे / रणवीर सिंह दहिया

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:38, 18 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रणवीर सिंह दहिया |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जहर मोदी मीडिया नै किसानां के खिलाफ फैलाया हे॥
जमीनी हक़ीक़त देख कै मोदी बहोत घणा घबराया हे॥
1.
वार्ता मैं किसान झुके नहीं अपनी मांग पै सही खड़े
सरकार के सारे हथकंडे एकता आगै ओछे पड़े
रोज घड़कै मोदी मीडिया घणी झूठी ख़बर ल्याया हे॥
2.
बढ़िया अनुशासन किसानों का देख दुनिया दंग रैहगी
भाजपा सरकार जानबूझ कै इनकी गेल्याँ क्यूं फैहगी
खिंचगी आर पार की लड़ाई किसान पूरा प्लान सुनाया हे॥
3.
तीन कानून वापसी बिना किसान ना उल्टा जावैगा हे
सांस दिल्ली सरकार कै यो घणे कसूते चढ़ावैगा हे
कर कई मिहनयाँ का इंतज़ाम किसान दिल्ली आया हे॥
4.
हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई आपस मैं सब भाई भाई
जवान किसान जनता के ऐके की मिसाल बनाई
रणबीर सिंह सोच समझ कै यो छंद तुरंत बनाया हे॥