Last modified on 8 दिसम्बर 2009, at 19:26

जहाँ में ‘हाली’ किसी पे अपने सिवा भरोसा न कीजियेगा / अल्ताफ़ हुसैन हाली

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:26, 8 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अल्ताफ़ हुसैन हाली |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> जहाँ में …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


जहाँ में ‘हाली’ किसी पे अपने सिवा भरोसा न कीजिएगा
ये भेद है अपनी ज़िन्दगी का बस इसकी चर्चा न कीजिएगा

इसी में है ख़ैर हज़रते-दिल! कि यार भूला हुआ है हमको
करे वो याद इसकी भूल कर भी कभी तमन्ना न कीजिएगा

कहे अगर कोई तुझसे वाइज़! कि कहते कुछ और करते हो कुछ
ज़माने की ख़ू<ref>आदत</ref> है नुक़्ताचीनी<ref> आलोचना</ref>, कुछ इसकी परवा न कीजिएगा

शब्दार्थ
<references/>