भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जहां तेरा नक़्शे-क़दम / ग़ालिब" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो (जहाँ तेरा नक़्शे क़दम / ग़ालिब का नाम बदलकर जहां तेरा नक़्शे-क़दम / ग़ालिब कर दिया गया है: title was misspelt)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:18, 1 जून 2010 के समय का अवतरण

जहां तेरा नक़्शे-क़दम<ref>पदचिन्ह</ref> देखते हैं
ख़ियाबां-ख़ियाबां<ref>क्यारी-क्यारी</ref> इरम<ref>स्वर्ग</ref> देखते हैं

दिल-आशुफ़्तगां<ref>परेशान-हाल</ref> ख़ाले-कुंजे-दहन<ref>अधर के कोने का तिल</ref> के
सुवैदा<ref>दिल का दाग़</ref> में सैरे-अ़दम<ref>अनस्तित्व का तमाशा</ref> देखते हैं

तेरे सर्वे-क़ामत<ref>सर्व के पेड़ जैसा लंबा कद</ref> से इक क़द्दे-आदम<ref>मनुष्य के क़द जितना</ref>
क़यामत के फ़ित्ने<ref>उपद्रव
</ref> को कम देखते हैं

तमाशा कर ऐ महवे-आईनादारी<ref>आईना देखने में मस्त</ref>
तुझे किस तमन्ना से हम देखते हैं

सुराग़े-तुफ़े-नाला<ref>आह की गर्मी का पता</ref> ले दाग़े-दिल से
कि शब-रौ<ref>रात का राही</ref> का नक़्शे-क़दम देखते हैं

बना कर फ़क़ीरों का हम भेस ग़ालिब
तमाशा-ए-अहले-करम<ref>दानियों का तमाशा</ref> देखते हैं

शब्दार्थ
<references/>