Last modified on 29 अप्रैल 2010, at 16:25

ज़माने की लहर / माधव शुक्ल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:25, 29 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=माधव शुक्ल |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <Poem> ये दिल में आता है उ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये दिल में आता है उठ ख्ड़े हों, समय हमें अब जगा रहा है।
बिला हुए तार भी लहू में, वो तार बर्की लगा रहा है।।
जहाँ अँधेरा था मुद्दतों से, न देख सकता कोई किसी को।
उसी जिगर में छिपा हुआ, कुछ न जाने क्या जगमगा रहा है।।
उरूजवाले बिगड़ रहे हैं, हज़ारों बिगड़े सँवर रहे हैं।
करिश्मे कुदरत के कौन जाने, ये बात वो है जो लापता है।।
कभी भी मायूस हो न 'माधो',ज़माना ये इनकिलाब का है।
उठाना सबको ये काम है इसका, जो अपनी हस्ती मिटा रहा है।।