Last modified on 30 अगस्त 2021, at 23:54

ज़िंदगी की शाम में अब ढल रही हर याद है / रचना उनियाल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:54, 30 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रचना उनियाल |अनुवादक= |संग्रह=क़द...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ज़िंदगी की शाम में अब ढल रही हर याद है,
कल सनम तेरे हुये पर आज दिल की रात है।
 
आँख से कतरा बहा जैसे बहे शबनम कोई,
ये मुहब्बत को जताता शबनमी ये दाद है।
 
घाव दिल पे हैं हज़ारों काश कहते दर्द को,
बह रहा आँखों समंदर बह रही हर बात है।
 
ख़्वाहिशों को जज़्ब करके जी सनम ये ज़िंदगी,
काश तुम भी जान पाते ये दिली सौग़ात है।
 
लाख कोशिश से संभाली डोर दिल की ओ सनम,
साथ यूँ ऐसे कटा अब दिल कहाँ आबाद है।
 
हर सुहानी शाम से लिपटे रहे ख़त आज भी,
देख लूँ उनको ज़रा तो शबनमी बरसात है।
 
इश्क़ का हर फ़लसफ़ा है ज़िंदगी ‘रचना’ कहे,
रूठ जाये आशिक़ी तो ज़िंदगी बरबाद है।