भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ज़िन्दगी अब आँधियों सी हो रही है / सोनरूपा विशाल

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:32, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सोनरूपा विशाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
ज़िन्दगी अब आँधियों सी हो रही है
रेत से आँखें हमारी धो रही है

शुष्क पत्ते झर रहे थे दुख नहीं था
शाख़ तो अब कोंपले भी खो रही है

सिर्फ़ लिख कर रह गयी हूँ वेदनाएं
सोच कर शर्मिन्दगी सी हो रही है

खिड़कियाँ ताज़ा हवाएँ ला रही हैं
अब हमीं से ताज़गी गुम हो रही है

हाथ दस्तक देते देते थक गए हैं
रौशनी सांकल लगा कर सो रही है