भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ज़िन्दगी का जमाल देखा भी / संजू शब्दिता

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:10, 30 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजू शब्दिता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ज़िन्दगी का जमाल देखा भी
मौत का मर्म ख़ूब समझा भी

बचपना तो अभी गया भी न था
जाने कब आ गया बुढ़ापा भी

जब तलक ज़िन्दगी समझते हम
मौत का आ गया बुलावा भी

शब्द कुछ रह गए ज़हन में ही
कुछ को औराक़ पर उतारा भी

उम्र सस्ते में खर्च कर डाली
हाथ आया नहीं ख़सारा भी

जमाल - खूबसूरती
औराक़ - पृष्ठ
ख़सारा - हानि