Last modified on 31 अक्टूबर 2009, at 19:52

ज़िन्दगी को इक नया-सा मोड़ दे / कविता किरण

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:52, 31 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता किरण |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ज़िन्दगी को इक नय…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ज़िन्दगी को इक नया-सा मोड़ दे,
अपनी कश्ती को भंवर में छोड़ दे।

हौसले की इक नई तहरीर लिख,
खौफ़ की सारी हदों को तोड़ दे।

फ़िर किसी इज़हार को स्वीकार कर,
इक नए रिश्ते से रिश्ता जोड़ दे।

जिसका हासिल हार केवल हार है,
क्यों भला जीवन को ऐसी होड़ दे।

सब्र के प्याले की मानिंद जा छलक,
अपनी सोई रूह को झिंझोड़ दे।

ज़िन्दगी के मसअलों का ऐ 'किरण'
दे कोई अब हल मगर बेजोड़ दे।