भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ज़िन्दगी जब तलक तमाम न हो / राज़िक़ अंसारी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:37, 27 जनवरी 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राज़िक़ अंसारी }} {{KKCatGhazal}} <poem> ज़िन्द...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ज़िन्दगी जब तलक तमाम न हो
रास्ते में कहीं क़याम न हो

घर में रिश्ते बिखर चुके लेकिन
दुश्मनों में ख़बर ये आम न हो

कुछ ताअल्लुक़ नहीं, नहीं न सही
ख़त्म लेकिन दुआ सलाम न हो

हंसते हंसते चलो जुदा हो जाएं
आंसुओं पर सफ़र तमाम न हो