भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ज़िन्दगी / जय प्रकाश लीलवान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जय प्रकाश लीलवान |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 17: पंक्ति 17:
 
ज़िन्दगी नहीं होता।
 
ज़िन्दगी नहीं होता।
  
 
+
बाज़ार की मृत-मखमल को ओढ़कर
बाज़ार की मृत मखमल को ओढ़कर
+
 
देवताओं को दिए गए
 
देवताओं को दिए गए
 
अर्ध्यों की मूर्खता या ढोंग
 
अर्ध्यों की मूर्खता या ढोंग

20:00, 20 नवम्बर 2017 के समय का अवतरण

बन्द कमरों की
सीलन के भीतर
क्रोध के कोरस का नाम
ज़िन्दगी नहीं होता।

घर से दफ़्तर
और दफ़्तर से घर के
बीच का सफ़र ही
ज़िन्दगी नहीं होता।

बाज़ार की मृत-मखमल को ओढ़कर
देवताओं को दिए गए
अर्ध्यों की मूर्खता या ढोंग
का दुहराव भी ज़िन्दगी नहीं होता।

ज़िन्दगी तो उस कोयल का मीठा स्वर होता है
जो संगठन के बगीचे में
संघर्ष के आकाश तले
सभ्य क्रान्ति की रचना के लिए
निरन्तर कूकती है।