भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
जाके उर उपजी नहिं भाई / दरिया साहब
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: दरिया साहब |
जाके उर उपजी नहिं भाई।
सो क्या जाने पीर पराई॥
ब्यावर जानै पीर की सार।
बाँझ नार क्या लखै बिकार॥
पतिव्रता पति को व्रत जानै।
बिभचारिनि मिल कहा बखानै॥
हीरा पारख जौहरी पावै।
मूरख निरख कै कहा बतावै॥
लागा घाव कराहै सोई।
कोतगहार के दरद न कोई॥
रामनाम मेरा प्रान अधार।
सोई रामरस पीवनहार॥
जन 'दरिया' जनैगा सोई।
(जाके) प्रेम की माल कलेजे पोई॥