Last modified on 12 अप्रैल 2020, at 15:16

जागो मेरे ललना / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

जागो मेरे ललना
बाट के बटोही चाले पंछी चाले चुगना
जागो मेरे ललना।
मटका लेकर चली ग्वालिनें ले लो दही ललना
जागो मेरे ललना।
घर में बूढ़ी दादी बोली मोहि जानो जमुना
जागो मेरे ललना।
दूध गाय का लाई हूँ मैं पियो मेरे ललना
जागो मेरे ललना
दही बिलोना मक्खन निकला तुम्हें खिलाऊँ ललना
जागो मेरे ललना