भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जादू / संजय कुंदन

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:04, 10 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय कुंदन |संग्रह= }} <poem> कौन-सी चीज...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कौन-सी चीज़ कब जादू कर दे
कहना मुश्किल है
किसी दिन चले गए चौलाई साग लाने
पाँच किलोमीटर दूर पैदल प्रचण्ड धूप में
फिर स्वाद-स्वादकर खाया और दूसरों को भी बताया
कई दिनों तक चर्चा की

कोई कह सकता है एक मामूली चीज़ के लिए
ऐसा पागलपन ... क्या मतलब है !
अब जादू तो जादू होता है
वह बड़ा या छोटा नहीं होता

एक दिन आया भीख माँगता कोई
पता नहीं ऐसा क्या गाया कि भर्रा गया गला
मन न जाने कहाँ चला गया कितने बरस पीछे
कि लौटना मुश्किल हो गया

भटकते रहे एक पुराने शहर में
ताकते रहे खिड़कियों पर
न जाने क्या खोजते रहे ?