भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जाने जां जाना ही है तो जाइए / मधुप मोहता

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:42, 17 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधुप मोहता }} {{KKCatGhazal}} <poem> जाने जां जाना...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जाने जां जाना ही है तो जाइए
जाते जाते जान भी ले जाइए

दिल है ख़ाली अमावास का आसमां
आइये, अब आप तो आ जाइए

चांदनी, बरसात, खुशबू, कहकशां
कोई भी सूरत हो ,आ तो जाइए

नाराज़ हैं तो राज रहने दीजिये
राज़ हैं तो दिल में घर कर जाइए

याद करके मुस्कुराना सीखिए
याद बन कर दिल में अब बस जाइए