भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
[[Category:हाइकु]]
<poem>
101111
बिछुड़े कैसे
सिंधु से जलधारा
प्यार अपार।
102112
जाने न कोई
कथाएँ जो लिखी थीं
अश्रु -डुबोई।
103113
'''गोद है भीगी
प्रलय बन बहे
आँसू बावरे।'''
104114
'''घिरा आग में
व्याकुल हिरना -सा
खोजूँ तुमको।'''
105115
चारों तरफ
है घनेरा जंगल
कहाँ हो तुम!
106116
प्यास बुझेगी
मरुथल में कैसे
साथ न तुम!
107117
अँजुरी भर
पिलादो प्रेमजल
प्राण कण्ठ में!
108118
शब्दों से परे
सारे ही सम्बोधन
पुकारूँ कैसे !
109119
'''भूलूँ कैसे मैं
तेरा वो सम्मोहन
कसे बन्धन।'''
110120
तन माटी का
मन का क्या उपाय
मन में तुम।
111121
तरसे नैन
अरसा हुआ देखे
छिना है चैन।
112122
देह नश्वर
देही, प्रेम अमर
मिलेंगे दोनों।
 
-0-
<poem>