भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जानो / राजकिशोर सिंह

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:30, 7 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजकिशोर सिंह |अनुवादक= |संग्रह=श...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जानो दुऽ में कैसे जिया जाता है
अकेले में कैसे रहा जाता है
दुनिया में अगर
न मिले कोई अपना
तो जानो
दुश्मनों के साथ
समय कैसे बिताया जाता है
जानो एक बड़ी यात्रा
दुर्लभ है
अगम्य है
सपफर कुछ छोटे कदमों से
कैसे शुरु किया जाता है
जानो सुन्दर चमकीले शीशे
तिनके से भी टूटते हैं
टीले विशाल होते हैं
जब तिनका-तिनका
जुटता है
जानो कर्कशता से
कैसे होता है नुकसान
कोई सँभला हुआ काम
अच्छी वाणी से
कैसे होता है आसान
कोई उलझा हुआ काम।