Last modified on 6 सितम्बर 2011, at 10:14

जामुन रसीले / रमेश तैलंग

जामुन रसीले
र्स के भरे ।
रस के भरे-
हाँ रस के भरे ।

थोड़े से खट्टे,
थोड़े से मीठे,
पेड़ से टपके
टूट के नीचे,
     जामुन रसीले
     रस के भरे ।

केले के पत्तों पर
ऐसे विराजे,
सिंहासन पर बैठे
जैसे महाराजे,
     जामुन रसीले
     रस के भरे ।

मन से जो खाए,
ख़ुश हो के जाए,
नमकीन, नमकीन-सा
स्वाद पाए,
     जामुन रसीले
     रस के भरे ।
     रस के भरे-
     हाँ, रस के भरे ।