Last modified on 22 सितम्बर 2012, at 08:37

जिगर और दिल को बचाना भी है / मजाज़ लखनवी

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:37, 22 सितम्बर 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


जिगर और दिल को बचाना भी है
नज़र आप ही से मिलाना भी है

महब्बत का हर भेद पाना भी है
मगर अपना दामन बचाना भी है

ये दुनिया ये उक़्बा<ref>(अ.)परलोक;यमलोक</ref> कहाँ जाइये
कहीं अह्ले -दिल<ref>दिल वालों का </ref> का ठिकाना भी है?

मुझे आज साहिल पे रोने भी दो
कि तूफ़ान में मुस्कुराना भी है

ज़माने से आगे तो बढ़िये ‘मजाज़’
ज़माने को आगे बढ़ाना भी है

शब्दार्थ
<references/>