भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जितना-जितना बहरा होता जाता हूँ / दीपक शर्मा 'दीप'

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
जितना-जितना बहरा होता जाता हूँ
उतना-उतना गहरा होता जाता हूँ
 
देख-देख कर बच्चों की अठखेली को
मैं दरिया से सहरा होता जाता हूँ
 
माज़ी दिल पे बोझ बढ़ाए जाता है
सर से पा तक दुहरा होता जाता हूँ