भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जिसकी आँखों में सिर्फ पानी है / कविता किरण" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता किरण |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> जिसकी आँखों में स…) |
|||
पंक्ति 8: | पंक्ति 8: | ||
जिसकी आँखों में सिर्फ पानी है | जिसकी आँखों में सिर्फ पानी है | ||
वो ग़ज़ल आपको सुनानी है | वो ग़ज़ल आपको सुनानी है | ||
+ | |||
अश्क कैसे गिरा दूँ पलकों से | अश्क कैसे गिरा दूँ पलकों से | ||
मेरे महबूब की निशानी है | मेरे महबूब की निशानी है |
20:10, 11 जून 2010 के समय का अवतरण
जिसकी आँखों में सिर्फ पानी है
वो ग़ज़ल आपको सुनानी है
अश्क कैसे गिरा दूँ पलकों से
मेरे महबूब की निशानी है
लब पे वो बात ला नहीं पाए
जो कि हर हाल में बतानी है
कहीं आंसू कहीं तबस्सुम है
कुछ हकीकत है कुछ कहानी है
हमने लिखा नहीं किताबों में
अपना जो भी है मुंह ज़बानी है
कर दी आसान मुश्किलें सारी
मौत भी किस क़दर सुहानी है
आज तो बोल दे 'किरण' सब कुछ
ख़त्म पर फिर तो जिंदगानी है