भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जिस दर पै ठिकाना है वह दर कभी न ढूँढा / बिन्दु जी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:03, 18 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बिन्दु जी |अनुवादक= |संग्रह=मोहन म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिस दर पै ठिकाना है वह दर कभी न ढूँढा।
जिस घर में पहुँचना है वह घर कभी न ढूँढा।
इस दिल से उन्हें ढूँढा जिनसे नहीं कुछ हासिल।
दिल जिसने दिया है तो दिलदार कभी न ढूँढा।
मंदिर में उसे ढूँढा मस्जिद में उसे ढूँढा।
एक बार दिल के अंदर मगर कभी न ढूँढा।
वो लाख बार ढूँढा पर अक्ल से हिकमत से।
आँखों में ‘बिन्दु’ आँसू भरकर कभी न ढूँढा।