भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीवन में श्रम करना है / मृदुला झा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हमको आगे बढ़ना है।

छोड़ पुरानी बातों को,
रोज़ नया कुछ गढ़ना है।

भूली बिसरी यादों में,
रंग नया नित भरना है।

खुशियाँ द्वारे बरसेंगी,
जु़ल्मत से अब लड़ना है।

कल-कल, छल-छल बहता है,
जीवन भी इक झरना है।

कल का खौफ़ करें क्यों हम,
निर्भय होकर चलना है।