भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीवन / रामनरेश पाठक

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:03, 21 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह=मै...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साँझ उपनिषद् है
दिन वेद
रात पुराण

सुबह पहला शब्द है
आदिगीत का
जीवन एक महाकाव्य है

काल और दिक् के पृष्ठों पर
फैला फैला
उपनिषद्, वेद, पुराण और गीतों में
व्यक्त अव्यक्त