भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जेठ को न त्रास, जाके पास ये बिलास होंय / ग्वाल

Kavita Kosh से
Himanshu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:12, 27 मार्च 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जेठ को न त्रास, जाके पास ये बिलास होंय,
खस के मवास पै, गुलाब उछरयो करै।

बिही के मुरब्बे, चांदी के बरक भरे,
पेठे पाग केवरे में, बरफ परयो करै॥

'ग्वाल कवि चंदन, चहल मैं कपूर पूर,
चंदन अतर तर, बसन खरयो करै।

कंजमुखी, कंजनैनी, कंज के बिछौनन पै,
कंजन की पंखी, करकंज तें करयो करै॥