भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जैसा मेरा सपना था / कैलाश झा ‘किंकर’

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:09, 15 जुलाई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कैलाश झा 'किंकर' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जैसा मेरा सपना था
वैसा ही वह लगता था।

शब्दकोश से नामुमकिन
खुरच-खुरच कर रखता था।

आज यहाँ कल और कहीं
जैसे-तैसे रहता था।

बड़े-बड़े मसले को भी
चुटकी से हल करता था।

पागल कहती थी दुनिया
राम नाम भी जपता था।

कोई कुछ भी कह दे तो
वह तो केवल हँसता था।