भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जो दिल में दाग़ जल रहे हैं / सलीम अहमद

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता २ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:49, 17 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सलीम अहमद }} {{KKCatGhazal}} <poem> जो दिल में दा...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो दिल में दाग़ जल रहे हैं
मस्जिद में चराग़ जल रहे हैं

जिस आग से दिल सुलग रहे थे
अब उस से दिमाग़ जल रहे हैं

बचपन मिरा जिन में खेलता था
वो खेत वो बाग़ जल रहे हैं

चेहरे पे हँसी की रौशनी है
आँखों में चराग़ जल रहे हैं

रस्तों में वो आग लग गई है
क़दमों के सुराग़ जल रहे हैं