भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जो नहिं प्रेम प्याला पिया / बिन्दु जी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:03, 18 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बिन्दु जी |अनुवादक= |संग्रह=मोहन म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो नहिं प्रेम प्याला पिया।
वह जगत में जन्म लेकर व्यर्थ ही क्यों जिया।
जोग जप तप व्रत नियम सभी कुछ किया।
व्यर्थ हैं यदि प्रेम के रंगों में रंगा नहीं हिया।
रत्न कंचन अश्व गज गोदान बहुविधि किया।
क्या हुआ यदि प्रेम पथ पर प्राणदान न किया।
प्रेम बिना जीवन बृथा घृत ‘बिन्दु’ के बिना दिया।
प्रेम के बिना देह जैसे पति विहीन त्रिया।