भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

झाँझरियाँ झनकैगीँ खरी खनकैगीँ चुरी तन को तन तोरे / दास

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:21, 16 सितम्बर 2016 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

झाँझरियाँ झनकैगीँ खरी खनकैगीँ चुरी तन को तन तोरे ।
दासजू जागती पास अली परिहास करैँगी सबै उठि भोरे ।
सौँह तिहारी हौँ भाजि न जाऊँगी आई हौँ लाल तिहारे ही घोरे ।
केलि की रैन परी है घरीक गई करि जाहु दई के निहोरे ।


दास का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मेहरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।