Last modified on 2 मई 2017, at 16:58

झुरमुटों पर चाँदनी / अनुभूति गुप्ता

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:58, 2 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुभूति गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कोमल हवाएँ
जब
झुरमुटों पर चाँदनी से
मन्द-मन्द
टकराती हैं।

तो
डालियाँ
आनन्द से
नवपल्लवों को
झूला
झूलाती हैं।

शरद की पूनम में
कलियों का
स्वर्णिम तन
और ही ज़्यादा
खिलता है।

माटी की
भीनी-भीनी गन्ध में
लेप
चन्दन का
जब
मिलता है।