भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

झूठ फैलाने का हैं हथियार अब / विनोद प्रकाश गुप्ता 'शलभ'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:01, 29 नवम्बर 2021 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

झूठ फैलाने का है हथियार अब
ये हमारे दौर का अख़बार अब

वो डुबो देंगे हमें साहिल पे ही
जिनके हाथों सौंप दी पतवार अब

है नहीं शिद्दत<ref>दीवानगी</ref> कहीं अहसास में
इश्क़ बिकता है सरे-बाज़ार अब

देखिए सोए हैं चादर तानकर
साथ जनता के सभी फ़नकार<ref>कलाकार</ref>अब

गुल खिलाए आपका क्या बैडरुम
चाहती है जानना सरकार अब

इंक़लाब आएगा होगी इंतिहा<ref>अंत/पराकाष्ठा/हद</ref>
होगी सब के हाथ में तलवार अब

हम उजालों को उठा लाए ‘शलभ'
तीरगी<ref>अँधेरा</ref> भी हो गई लाचार अब