भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

झूमती बदली / रजनी मोरवाल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:06, 5 जून 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रजनी मोरवाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सावन की रिमझिम में झूमती उमंग
बदली भी झूम रही बूँदों के संग।

खिड़की पर झूल रही जूही की बेल
प्रियतम की आँखों में प्रीति रही खेल,
साजन का सजनी पर फैल गया रंग।

पुरवाई आँगन में झूम रही मस्त
आतंकी भँवरों से कलियाँ है त्रस्त,
लहरा के आँचल भी करता है तंग।

सागर की लहरों पर चढ़ आया ज्वार
रजनी भी लूट रही लहरों का प्यार,
शशि के सम्मोहन का ये कैसा ढंग।