भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

झूला झूलन हम लागी हो रामा (कजली) / खड़ी बोली

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

झूला झूलन हम लागी हो रामा, मिल गए साजनवा।

आज तलक हम किन्हीं न बतियाँ, साजन देखे घर की छतियाँ,

नैना से नैना मिलाए न रामा, मिल गए साजनवा।

एक सखि मोरे ढिंग आई, आँख दिखा मोहे बात सुनाई

ऎसी क्यूं रूठी साजन से, फिर गए साजनवा।

मैं बोली सखि लाज की मारी, गोरी हँसती दे-दे तारी,

कैसी करूँ अब जतन बताय सखि, मिल जायें साजनवा।

('कविता कोश' में 'संगीत'(सम्पादक-काका हाथरसी) नामक पत्रिका के अक्तूबर 1945 के अंक से)