भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

टूटे धनु, बाण नही छूटे / सोम ठाकुर

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:06, 24 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सोम ठाकुर |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem> टूटे धन...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

टूटे धनु, वाण नही छूटे
कोहरे की परतों में लक्ष्य -बिंदु खोए
डूब गई पीछे कि भीड़ कही
लहरों ने चीड़ -वन भिगोये

पहचाने ताड़ लग रहे छोटे
धरती पर बैठ गई उँचाई
जम गई हवा गहरी घाटी में
ताल के किनारे फैली खाई
मोती के सीप नही दुहराए कूलों ने
हंसों के पंख नही धोए

बार-बार गूँज उठे अंध कुएँ
छाने निर्वात प्रहार साँसों ने
कांपति लकीर खींची पन्नों पर
कसे और वक्ष नागपाशों ने
मुड़ने को हुए पाठ गुफ़ाओं को
फैलते पहाड़ छिली पीठों ने ढोये