भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ठंड के अहसास वाले पल / योगेन्द्र दत्त शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो ("ठंड के अहसास वाले पल / योगेन्द्र दत्त शर्मा" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार= योगेन्द्र दत्त शर्मा
 
|रचनाकार= योगेन्द्र दत्त शर्मा
 
|संग्रह=ख़ुशबुओं के दंश / योगेन्द्र दत्त शर्मा
 
|संग्रह=ख़ुशबुओं के दंश / योगेन्द्र दत्त शर्मा
}}
+
}}{{KKAnthologySardi}}
 
{{KKCatNavgeet}}  
 
{{KKCatNavgeet}}  
 
<poem>
 
<poem>

01:14, 1 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

        आग थे जो
        अब ठिठुरता जल हुए,
        ठंड के अहसास वाले
        पल हुए !

बर्फ़ में ढलने लगे
ज्वालामुखी
रोशनी की हर जलन
लगती चुकी

        धुएँ गीली आँख का
        काजल हुए !

धूप की गर्मी
हुई है चाँदनी
लू हिमानी शीत का
कुहरा बनी

        सूर्यदेही
        अब सजल बादल हुए !

बींधती है देह
हिमदंती हवा
धमनियों में
एक सन्नाटा थमा

        गूँजते वन
        मौन के जंगल हुए !
        ठंड के अहसास वाले
        पल हुए !