भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ठंड के अहसास वाले पल / योगेन्द्र दत्त शर्मा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:31, 22 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= योगेन्द्र दत्त शर्मा |संग्रह=ख़ुशबुओं के दंश / …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

        आग थे जो
        अब ठिठुरता जल हुए,
        ठंड के अहसास वाले
        पल हुए !
बर्फ़ में ढलने लगे
ज्वाला मुखी
रोशनी की हर जलन
लगती चुकी
        धुएँ गीली आँख का
        काजल हुए !
धूप की गर्मी
हुई है चाँदनी
लू हिमानी शीत का
कुहरा बनी
        सूर्यदेही
        अब सजल बादल हुए !
बींधती है देह
हिमदंती हवा
धमनियों में
एक सन्नाटा थमा
        गूँजते वन
        मौन के जंगल हुए !
        ठंड के अहसास वाले
        पल हुए !