Last modified on 17 सितम्बर 2015, at 14:50

ठुमक-ठुमककर चलें हवाएं / शकुंतला कालरा

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:50, 17 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शकुंतला कालरा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

झूले पलना मेरी गुड़िया,
हौले-हौले आना निंदिया।
गोरे मुख पर काली अलकें,
थकी-थकी-सी भारी पलकें।
झूले पलना मेरी गुड़िया,
हौले-हौले आना निंदिया।
धरती सोई, नभ भी सोया,
सागर भी सपनों में खोया।
झूले पलना मेरी गुड़िया,
हौले-हौले आना निंदिया।
ठुमक-ठुमककर चलें हवाएं,
मीठी-मीठी लोरी गाएं।
झूले पलना मेरी गुड़िया,
हौले-हौले आना निंदिया।