भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

डॉक्टर / संजीव ठाकुर

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:08, 23 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजीव ठाकुर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

डॉक्टर!
मैं पागल हो गया हूँ क्या?
कर नहीं पाता
गधे और घोड़े में भेद
मेरी ‘थिंकिंग’ बहुत ‘एब्स्ट्रैक्ट’ हो गई है।

डॉक्टर!
मुझे जाँचो, परखो
पर, नुसख़ा लिखने से पहले
यह तय कर लो
कि कहीं तुम भी तो?