भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ढूँढ़ते फिरते हो अब टूटे हुए दिल में पनाह / यगाना चंगेज़ी

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:43, 13 जुलाई 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ढूँढ़ते फिरते हो अब टूटे हुए दिल में पनाह।

दर्द से ख़ाली दिले-गबरू-मुसलमाँ देखकर॥


सब्र करना सख़्त मुश्किल है तड़पना सहल है।

अपने बस का काम कर लेता हूँ आसाँ देखकर॥


ऐसी पिला कि साकि़या! फ़िक्र न हो निजात की।

नशा कहीं उतर न जाय रोज़े-शुमार देखाकर॥


आबला-पा निकल गये काँटों को रौंदते हुए।

सूझा फिर आँख से न कुछ मंज़िले-यार देखकर॥