Last modified on 31 मई 2017, at 12:39

ढोल शहनाई मजीरा बाजत / सपना मांगलिक

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:39, 31 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सपना मांगलिक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ढोल शहनाई मजीरा बाजत
बरसाने की होली में
अबीर गुलाल झरे है झर – झर
ज्यों बदरा बरसे होली में
न जइयो कान्हा बरसाने
राधा घेर लई है टोली में
गोपी संग राधा नथ पहनावे
बनाई नार तोहे होली में
लट्ठ मार तेरी देह छिलावे
मिलके सगरी टोली में
न जइयो कान्हा बरसाने
राधा घेर लई है टोली में
मोर मुकुट पीताम्बर छिनई
चुनरी औढावल होली में
मुरली छीन पकड़ पहनाई
चनिया चोली होली में
न जइयो कान्हा बरसाने
राधा घेर लई है होली में