भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तंगहाली अब न छोड़ेगी मुझे / हरिराज सिंह 'नूर'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 7: | पंक्ति 7: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | तंगहाली अब न छोड़ेगी | + | तंगहाली अब न छोड़ेगी मुझे। |
उम्र भर यूँ ही झिंझोड़ेगी मुझे। | उम्र भर यूँ ही झिंझोड़ेगी मुझे। | ||
22:43, 17 अक्टूबर 2019 के समय का अवतरण
तंगहाली अब न छोड़ेगी मुझे।
उम्र भर यूँ ही झिंझोड़ेगी मुझे।
चैन से कब रहने देगी ज़िन्दगी?
आख़िरी दम तक निचोड़ेगी मुझे।
पत्थरों को मारकर बदक़िस्मती,
आइनों की तरह तोड़ेगी मुझे।
दर-ब-दर भटका के मेरी ज़िन्दगी,
अब हवा किस सम्त मोड़ेगी मुझे।
तोड़ कर उम्मीद का कच्चा मकां,
सब्र से वो ‘नूर’ जोड़ेगी मुझे।