Last modified on 15 फ़रवरी 2017, at 17:49

तत्ता है / रमेश तैलंग

खाली अपना पिट्टा है।
भूख से हालत खस्ता है।
ऊँ...ऊँ दुद्धू पिऊँ तो कैसे?
दुद्धू तत्ता...तत्ता है।

मम्मी भी हैं पास नहीं।
पापा भी हैं गए कहीं।
भूखा रहना होगा अब तो-
ऐसा मुझको लगता है।

सूरज सिर पर चढ़ आया।
रोने को मन कर आया।
रो भी दूँ तो कौन सुनेगा,
किसको मेरी चिंता है?