Last modified on 15 मई 2014, at 12:50

तनक हरि चितवौ जी मोरी ओर / मीराबाई

तनक हरि चितवौ जी मोरी ओर।

हम चितवत तुम चितवत नाहीं
           मन के बड़े कठोर।

मेरे आसा चितनि तुम्हरी
           और न दूजी ठौर।

तुमसे हमकूं एक हो जी
         हम-सी लाख करोर॥

कब की ठाड़ी अरज करत हूं
         अरज करत भै भोर।

मीरा के प्रभु हरि अबिनासी
           देस्यूं प्राण अकोर॥