भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तनक हरि चितवौ जी मोरी ओर / मीराबाई

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:50, 15 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मीराबाई |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBhajan}} ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तनक हरि चितवौ जी मोरी ओर।

हम चितवत तुम चितवत नाहीं
           मन के बड़े कठोर।

मेरे आसा चितनि तुम्हरी
           और न दूजी ठौर।

तुमसे हमकूं एक हो जी
         हम-सी लाख करोर॥

कब की ठाड़ी अरज करत हूं
         अरज करत भै भोर।

मीरा के प्रभु हरि अबिनासी
           देस्यूं प्राण अकोर॥