Last modified on 22 अक्टूबर 2017, at 19:46

तनाव : परिधि / रामनरेश पाठक

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:46, 22 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह=मै...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक एकांत अन्धकार है
और कोई एक नाम है
यह एकांत पाठ है
और कोई एक मुख है
यह मेज़ के एकांत मरूतट का
कोई बिंदु है
और एक बंधी हुई नाव है
मुझे बहुत जोरों की प्यास लगी है,
वह है
और एक देह है
मैं-एकांत अन्धकार
किसी नाम से संबोधित नहीं होता
वर्तमान-एकांत मृतात बिन्दु मेज़ का
रागशेष है, वह बंधी नाव नहीं होता
भविष्य-बहुत जोरों की प्यास
अपारतम, देह नहीं होता