Last modified on 29 जुलाई 2016, at 00:13

तन बहो जात हर नाम बिना / संत जूड़ीराम

तन बहो जात हर नाम बिना।
नहि सतसंग कियो साधुन को हर चर्चा नहिं एक दिना।
मन पाखंड दंभ नहिं छोड़े भूल रहो झूठी रचना।
जा दिन खबर समारो काल अचानक गहे तिदना।
जूड़ीराम नाम बिन चीन्हें जो जीवन तू है सपना।