भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तलाश / अवतार एनगिल

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:50, 16 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एनगिल |संग्रह=मनखान आएगा /अवतार एनगिल }} <poem>...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

समांतर भागती रेल पटरियों बीच
उभरा नहीं अभी
एक आँख वाला सूरज

प्लेटफॉर्म के इश्तहारों से ऊब
गठरियों, अटैचियों से आंख चुरा
मैग़ज़ीन के पन्ने समेट
मालगाड़ियों में संगीत तलाशा है हमने।